*रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में सेवानिवृत्त होने वाले 09 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई की गयी*
सुपर फ़ास्ट टाइम्स
संवाददाता/मोहम्मद अहमद
बाराबंकी। 30.जून,को जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 09 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए,पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) राकेश कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक (ना0पु0) प्रेम चन्द्र मिश्र,उ0नि0 (परिवहन) प्रमोद कुमार शाही,उ0नि0 (ना0पु0) रूक मंगल सिंह,उ0नि0 (ना0पु0) रमेश चन्द्र तिवारी,मुख्य आरक्षी (चालक) श्रीराम,मुख्य आरक्षी (स0पु0) देवेन्द्र कुमार मलिक,महिला आरक्षी गीता तिवारी,बदलू प्रसाद (अनुचर) को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र मिश्र व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Super Fast Times
