Breaking News

हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन अयोध्या–चित्रकूट रूट पर लखनऊ होकर दौड़ेगी, तैयारियां तेज़।

अयोध्या से चित्रकूट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को इसकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित रूट में लखनऊ, उन्नाव और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल किए जा रहे हैं।

लखनऊ–कानपुर मार्ग से कनेक्शन

नए प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन अयोध्या से चित्रकूट धाम तक लखनऊ–उन्नाव–कानपुर–हमीरपुर मार्ग से दौड़ेगी। लखनऊ मंडल इस रूट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है और महीने के अंत तक समय सारिणी व तकनीकी विवरण को अंतिम रूप देने की योजना है।

श्रीराम सर्किट को मजबूती

अयोध्या और चित्रकूट दोनों ही भगवान श्रीराम से जुड़े प्रमुख स्थल हैं। आस्था यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पहले से रामायण यात्रा सर्किट चला रहा है। हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन जुड़ने से इस मार्ग पर यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।

सांसद की पहल पर आगे बढ़ी प्रक्रिया

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या–चित्रकूट वंदे भारत चलाने का अनुरोध किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को फीजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले भी सांसद के अनुरोध पर लखनऊ–नई दिल्ली शताब्दी और पटना–कोटा एक्सप्रेस का ठहराव उन्नाव स्टेशन पर किया जा चुका है।

जनवरी से ट्रेन मिलने की संभावना

उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जनवरी में नई वंदे भारत रेक मिलने की संभावना है। रेक मिलने के साथ ही अयोध्या–चित्रकूट रूट पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लखनऊ होते हुए चलने वाला यह कनेक्शन यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और सीधे विकल्प के रूप में काम करेगा।

About SFT-ADMIN

Check Also

होली पर यात्रियों को तोहफा, Northern Railway ने लखनऊ से प्रमुख शहरों के लिए चलाईं 6 विशेष रेलगाड़ियां

होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *