Breaking News

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियाँ सादात के कादर ग्राम सभा में लाखों का सामुदायिक शौचालय चढ़ा भाष्टाचार की भेट

गाजीपुर।सादात विकास खंड की कादर ग्राम सभा में भारत सरकार की ड्रीम परियोजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। कभी उपयोग में न आया यह शौचालय आज खंडहर में तब्दील हो चुका है और अपनी बदहाली पर मानो आँसू बहा रहा है।
शौचालय के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं, जबकि ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आती है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान श्यामा यादव और ग्राम सचिव की मिलीभगत से निर्माण कार्य कराया गया, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सामुदायिक शौचालय का आज तक कभी उपयोग नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ग्राम सभा में कभी सचिव द्वारा निरीक्षण किया गया? यदि समय-समय पर निरीक्षण होता, तो लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति इस हालत में नहीं पहुंचती।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
अब निगाहें जिलाधिकारी पर टिकी हैं।
क्या डीएम सादात के कादर ग्राम सभा में इस भ्रष्टाचार की तस्वीर देखने पहुंचेंगे?
या फिर सरकारी धन यूं ही मिट्टी में मिलता रहेगा?

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

गोद में लाचार बेटी, सामने डीएम कार्यालय और बेबस सिस्टम — कुशीनगर की तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी

कुशीनगर ब्यूरो यह तस्वीर किसी भावनात्मक कहानी का दृश्य नहीं, बल्कि कुशीनगर में ज़मीन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *