Breaking News

अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर दिए इशारे, परिवार में नए सदस्य के आने की जानकारी फैंस तक पहुंचाई

 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी, खान परिवार में जुड़ने वाला है एक और सदस्य का नाम. सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर एक नए रिश्ते का किया ऐलान. जिससे पूरे सोशल मीडिया में सनसनी सी मच गई हैं. दरअसल, अर्पिता खान ने अपने भतीजे अयान अग्निहोत्री की गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी को बर्थडे की बधाई देते हुए उन्हें परिवार का सदस्य बताया. उनके इस हिंट से सोशल मीडिया में तहलका मच गया.

इस पोस्ट के साथ अयान और टीना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे दोनों साथ में ही खूबसूरत और प्यारे नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिश्ता ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है.

अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं. वो इससे पहले भी इसी महीने अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. इससे पहले न्यू ईयर के वक्त उन्होंने सोशल मीडिया में कुछ खास तस्वीरें शेयर कि थी जिसमें उनके साथ टीना रिजवानी भी नजर आ रही थी.

सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने 1995 में एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की और फिर कपल ने दो बच्चों अयान और अलीजेह को जन्म दिया. जिसके बाद अतुल अग्निहोत्री ने एक्टर से प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया जो उनके लिए सही डिसिजन साबित हुआ. उन्होंने अपने बेनर “रील लाइफ प्रोडक्शन” पर बनी सलमान खान स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड को प्रोड्यूस किया जो बाद में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

वहीं दूसरी ओर अयान अग्निहोत्री की बहन ने भी साल 2023 में आई फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसका सलमान खान ने भी जमकर प्रमोट किया था. अब घर में आई इस खूशखबरी के बाद खान परिवार में जश्न का माहोल देखने को मिल सकता है.

About SFT-ADMIN

Check Also

पहले सोमवार ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया ‘बॉर्डर 2’ ने, ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड टूटे

  भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर पूरा देश देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *