Breaking News

एपस्टीन विवाद के बाद डीपी वर्ल्ड के शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा सौंपा

अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इन दस्तावेजों में कई प्रमुख हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इसी क्रम में दुबई स्थित ग्लोबल पोर्ट ऑपरेटर DP World के प्रमुख का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कंपनी के चेयरमैन और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलायम का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब हालिया दस्तावेजों से उनके और एपस्टीन के बीच वर्षों में बड़ी संख्या में ईमेल संवाद होने की बात सामने आई। हालांकि, दस्तावेजों में नाम का उल्लेख होना किसी आपराधिक संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना गया है।

नए नेतृत्व की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने 13 फरवरी 2026 को सुलायम का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की घोषणा की। इसके साथ ही एसा काजिम को नया चेयरमैन और युवराज नारायण को नया सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी सुलायम की प्रोफाइल हटा दी गई है।

सहयोगी संस्थानों का बढ़ता दबाव

दुबई सरकार के स्वामित्व वाली यह लॉजिस्टिक्स कंपनी दुनिया के छह महाद्वीपों में पोर्ट टर्मिनलों का संचालन करती है और वैश्विक व्यापार ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाल के घटनाक्रम के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने कंपनी पर दबाव बढ़ाया। ब्रिटेन की विकास वित्त एजेंसी और कनाडा के बड़े पेंशन फंड ‘ला कैसे’ ने कंपनी में नए निवेश रोकने की घोषणा की।

इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स की ‘अर्थशॉट प्रोजेक्ट’, जिसे डीपी वर्ल्ड से वित्तीय सहयोग मिला था, को भी यूके चैरिटी कमीशन के समक्ष रिपोर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

About SFT-ADMIN

Check Also

शी जिनपिंग के दौरे से भारत-चीन संबंधों में आएगा बदलाव? BRICS में कई मुद्दों पर बनेगी बात

भारत में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *