
गाजीपुर: करंडा थाना क्षेत्र के कटरियां गांव में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
बताया जाता है कि कटरियां निवासी निशा शर्मा का शव बुधवार सुबह धरम्मरपुर-जमानियां पक्का पुल के पास गंगा नदी में उतराया मिला था। प्रारंभिक तौर पर लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई।
शनिवार को मृतका के पिता सियाराम शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के हरिओम पाण्डेय और अभिषेक पाण्डेय को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हैं। प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ ने लोगों से अपील की है कि संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अनावश्यक भीड़ न लगाएं और शांति बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि कटरियां गांव का माहौल हमेशा शांतिपूर्ण रहा है और वर्षों में यह पहली बड़ी घटना है, इसलिए पूरे गांव को गलत नजर से न देखा जाए। साथ ही प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निर्दोषों को बचाने की मांग की।
वहीं करंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Check Also
कुशीनगर में दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत, इलाके में मचा कोहराम
कुशीनगर जनपद के हरपुर माफी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क …
Super Fast Times