Breaking News

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ बना अमेरिका के लिए महंगा सौदा? फाइटर जेट्स को नुकसान से लागत 29 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

ईरान संघर्ष में अमेरिकी विमानों के नुकसान की रिपोर्ट

अमेरिकी संसद की कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) ने हाल ही में एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें दावा किया गया कि ईरान संघर्ष में अमेरिका के करीब 42 विमान या तो नष्ट हो गए या उन्हें नुकसान पहुंचा. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इसे उन दावों की पुष्टि करार दिया जिसे तेहरान लगातार कहता आ रहा है.

13 मई को प्रकाशित सीआरएस रिपोर्ट का हवाला देते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईरान संघर्ष शुरू होने के कई महीने बाद, अमेरिकी कांग्रेस ने अरबों डॉलर की कीमत वाले दर्जनों विमान खोने की बात स्वीकार की.’ अराघची के मुताबिक ये बताता है कि उनकी शक्तिशाली सशस्त्र सेना में एफ-35 को मार गिराने का माद्दा है. उन्होंने चेतावनीभरे अंदाज में कहा कि जो पाठ इस संघर्ष से सीखा गया है वो बताता है कि जंग में वापसी कई और चौंकाने वाले मोड़ लेकर आ सकती है.

नुकसान के आंकड़े और खुफिया जानकारी

सीआरएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि 42 विमानों के नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि कई मामलों की जानकारी अभी गोपनीय है और नुकसान की पुष्टि अलग-अलग सोर्स से की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इनमें स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट और स्पेशल ऑपरेशन प्लेन भी शामिल हैं.

सीआरएस अमेरिकी संसद और उसकी समितियों को कानूनी और नीतिगत विश्लेषण देने वाली संस्था है, जिसने ये आंकड़े अमेरिकी रक्षा विभाग और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयानों के अलावा मीडिया रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ये नुकसान झेला. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 40 दिन का अमेरिकी-इजराइली हवाई अभियान था, जो 28 फरवरी 2026 से ईरान के खिलाफ चला.

सैन्य अभियान की बढ़ती लागत

रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई 2026 को हुई एक सुनवाई के दौरान अध्यक्षीय पेंटागन नियंत्रक जूल्स डब्ल्यू. हर्स्ट III ने गवाही दी कि ईरान में सैन्य अभियानों के लिए विभाग का लागत अनुमान बढ़कर 29 अरब डॉलर पहुंच गया. हालांकि पेंटागन ने अब तक कुल नुकसान का कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है.

About SFT-ADMIN

Check Also

ईरान की शर्तों के आगे झुकेंगे ट्रंप? होर्मुज को लेकर अमेरिकी रणनीति पर बड़ा खुलासा

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने युद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *