Breaking News

हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर में रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर, चार घायल ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर किया गया रेफर

Oplus_131072
Oplus_131072
गाजीपुर। पहाड़पुर के पास हाईवे पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ईंट लेकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नवपुरवां निवासी मनोज चौहान (45) पुत्र परमानंद चौहान ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके साथ राजकुमार (55) पुत्र स्वर्गीय गनेश चौहान, उनका 15 वर्षीय पुत्र राजा तथा 15 वर्षीय वकील चौहान, निवासीगण चितौरा, मौजूद थे। सभी लोग खावपुर निवासी छोटू लाल यादव के ईंट भट्ठे से ईंट लेकर पहाड़पुर गए थे। ईंट खाली करने के बाद वे वापस लौट रहे थे।
बताया गया कि पहाड़पुर के पास हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक मनोज चौहान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति*

* हाटा, विनय सिंह कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *