हाटा, विनय सिंह कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवा के कारण क्षेत्र में 15 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए।विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार बारिश के बीच मौके पर जुटे रहे और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया।33 केवीए हाटा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली पट्टन और कसया से हाटा आने वाली 33 केवीए लाइनों में आई खराबी को कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक दुरुस्त कर दिया। इसके बाद हाटा कस्बे की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। कई स्थानों पर टूटे पोल और गिरे तारों को भी हटाकर लाइन को सुरक्षित किया गया।वहीं गांवों की ओर जाने वाली 11 केवीए लाइनों की मरम्मत का कार्य अभी जारी है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार शाम तक सभी प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।जेई अरविंद कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगह पोल टूटने तथा तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने का काम शुरू किया और मुख्य लाइनों को सुबह तक दुरुस्त कर दिया गया।
एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि लाइनमैन और विभागीय कर्मचारी बारिश के बीच भी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान विद्युत विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इससे निपटने के लिए पूरी टीम तत्पर है। जहां-जहां पोल टूटे और तार गिरे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।लगातार खराब मौसम के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता से कस्बे की बिजली व्यवस्था बहाल होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
Check Also
रात में लगी भीषण आग से रिहायशी घर राख, पांच दुधारू भैंसें झुलसीं; गृहस्वामी गंभीर, गोरखपुर रेफर
सुपर फास्ट टाइम्स संवाददाता रंजीत यादव, हनुमानगंज नारायनपुर (कुशीनगर): नेबुआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा …
Super Fast Times
