Breaking News

गंडक का जलस्तर बढ़ा, खड्डा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न* *चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़ा गया, 60 हजार से अधिक आबादी प्रभावित*

*

खड्डा

कुशीनगर (कुशीनगर)। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से खड्डा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 4.49 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, जबकि नेपाल के देवघाट से 6.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। इससे सालिकपुर, महदेवा, मरीचहवा, शिवपुर, नारायणपुर और हरिहरपुर समेत कई गांवों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है।नदी के उस पार बसे गांवों की करीब 50 हजार तथा सालिकपुर और महदेवा की करीब 10 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित बताई जा रही है। कई गांवों में जलभराव के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। आवागमन के साथ ग्रामीणों के सामने भोजन और पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।
छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे ग्रामीण
शिवपुर के प्रधान आनंद कुशवाहा ने बताया कि गांव में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। कई परिवार बच्चों और परिजनों के साथ छतों या अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन पानी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन पशुओं के लिए चारे की समस्या गंभीर होती जा रही है।एसडीआरएफ और राजस्व टीम तैनात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। एसडीआरएफ की टीमें नावों के जरिए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन संचालित कर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। वहीं, छितौनी नगर पंचायत की ओर से सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।
तहसीलदार बोले- हालात नाजुक, सतर्क रहें
खड्डा तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि हालात नाजुक हैं और जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। नेपाल से भारी मात्रा में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की।
वहीं, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी के सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि नेपाल के देवघाट से छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। शाम तक यूपी और बिहार के बाढ़ प्रभावित गांवों की स्थिति में और बदलाव की संभावना है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

रात में लगी भीषण आग से रिहायशी घर राख, पांच दुधारू भैंसें झुलसीं; गृहस्वामी गंभीर, गोरखपुर रेफर

सुपर फास्ट टाइम्स संवाददाता रंजीत यादव, हनुमानगंज नारायनपुर (कुशीनगर): नेबुआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *