Breaking News

नेहरू युवा केंद्र ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

*नेहरू युवा केंद्र ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र*

*राज्य की युवा नीति के संदर्भ में मुलाकात कर राज्य के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये अपने सुझाव प्रस्तुत किये*

*सुपर फास्ट टाइम्स/ नागेन्द्र प्रताप शुक्ल*

लखीमपुर-खीरी। नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी के सक्रिय स्वयंसेवक व विकासखण्ड कुम्भी गोला के ग्राम मूढा विष्णु से युवा मंडल सदस्य संदीप कुमार वर्मा ने अपने तीन युवा साथियों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राज्य की युवा नीति के संदर्भ में मुलाकात कर अपने सुझाव प्रस्तुत किये। राज्य के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये राज्य स्तर पर राष्ट्रीय युवा उत्सव की तर्ज पर राज्य युवा उत्सव के आयोजन की बात रखी व प्रत्येक वर्ष यूथ समिट का आयोजन किया जाए जहाँ पर युवा आपस मे संवाद कर समाज की विभिन्न समस्यों पर अपना दृष्टिकोण रख सकें और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे युवाओं को खेल विभाग की तरह सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं को भी सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे अधिक से अधिक युवा वर्ग में समाज सेवा का भाव उत्पन्न हो| इस प्रकार के विभिन्न युवाओं से सम्बंधित मुद्दों को लेकर चारों युवाओं ने आदरणीया राज्यपाल महोदया के समक्ष अपने प्रस्ताव रखे।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

Kinnaur Kailash 2026: दिल्ली से किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारी, Registration, Route और Trekking की डिटेल

Kinnaur Kailash Yatra 2026: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त देश के अलग-अलग शिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *