*एलआईसी के विकास अधिकारी एवम अभिकर्ता ने डाक्टर फातिमा को किया सम्मानित*
*सुपर फास्ट टाइम्स/ जी आर बाबा तहसील संवाददाता*
पलिया कलां खीरी। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गांव प्रत्येक शहर प्रत्येक प्रशासनिक भवन में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार लगातार पेड़ लगाये जा रहे हैं, इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बिशेनपूरी हॉस्पिटल में नवागत महिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर फातिमा के द्वारा लगातार मानवीय एवं प्रशंसा योग्य कार्य किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि पेड़ों के प्रति उनकी रुचि बचपन से ही रही है, ओर अपने जीवन काल में अब तक उन्होंने लगभग 5000 से ज्यादा वृक्ष लगाए हैं, वह बिहार की रहने वाली है और उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई लखनऊ से कंपलीट हुई है, उसके उपरांत 1 वर्ष राजीव गांधी हॉस्पिटल दिल्ली तथा उसके बाद वह 1 वर्ष बिहार में अपने निजी अस्पताल में सेवा दे चुकी है, फिर माह दिसंबर 2023 से जनपद लखीमपुर के ग्राम विशेनपूरी हॉस्पिटल की चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई, उसके उपरांत लगातार अपने कार्यों से मरीजों के लिए सेवा देती आ रही है। उनके द्वारा किए गए नवीन कार्यों से प्रभावित होकर एलआईसी के विकास अधिकारी नरेंद्र कनौजिया एवं एलआईसी अभिकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस राजन यादव क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार इश्तियाक खान व्यापार मंडल महामंत्री एवम डाक्टर खान समाजसेवी के परिवार से एवम सम्मानित व्यापारी दानिश खान जो की डॉक्टर फातिमा के पति हैं के द्वारा बताया गया कि डॉक्टर फातिमा सामाजिक कार्यों में बहुत रुचि रखती है।
Super Fast Times
