Thursday , April 10 2025
Breaking News

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में सुधार: गाजियाबाद में एक महीने तक जहरीली रही हवा, अब AQI में हो रहा सुधार – गाजियाबाद न्यूज़।

 

गाजियाबाद में पुलिस लाइन रोड सुबह के समय सुनसान पड़ी हुई।

एनसीआर की हवा लगातार बदल रही है। गाजियाबाद में इंदिरापुरम की हवा साफ हुई है। आज मंगलवार को दिन में धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। आज गाजियाबाद व एनसीआर में AQI सोमवार जैसा ही है। जहां दिन

.

दिन में 4 बजे के बाद तापमान में गिरावट

गाजियाबाद में आज दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रात का तापमान 9.4 डिग्री आ पहुंचा है। दिन का तापमान 24.8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में 12 बजे के बाद तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है, जहां सुबह 7 बजे के बाद तापमान बढ़ रहा है। सुबह से तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। दिन में तीन बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है, उसके बाद शाम 4 बजे तापमान गिरना शुरू हो रहा है। जिससे शाम के समय भी सर्दी बढ़ रही है।

15 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी

अगले सप्ताह से तापमान में एक से 2 डिग्री की गिरावट आनी बताई जा रही है। दिसंबर माह का पहला वीक चल रहा है। आज हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा से चलने का अनुमान है। 15 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। कोहरा शुरू होते ही दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हवा की गुणवत्ता में सुधार होने से प्रशासन को राहत है। NCR में AQI के बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़े आदेश दिए हैं। जिसके बाद जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद किए गए थे। 26 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 12 तक के सकूल हाइब्रिड मोड में संचालित कराया जाना चाहिए। अब अधिकांश स्कूल ओपन हैं।

NCR में आज AQI

शहरAQI
दिल्ली274
ग्रेटर नोएडा194
गाजियाबाद180
मेरठ119
नोएडा172

About SFT-ADMIN

Check Also

केरल में हर साल घर पर जन्म ले रहे 500 बच्चे, डॉक्टरों ने की कड़े कानून की मांग

केरल के चिकित्सा समुदाय ने राज्य में घर पर प्रसव करने की घटनाओं पर गहरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *