Breaking News

60 किलो चांदी की तस्करी की फिराक में था स्मगलर, रेलवे पुलिस की नजर पड़ते ही पकड़ा गया।

ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलो चांदी के गहने जब्त किए हैं। सूचना के अनुसार, यह चांदी अवैध रूप से एक ट्रेन के जरिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चंदन कुमार नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया, जो आगरा से रांची जा रहा था। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया।

 

आगरा में 51 किलो चांदी खरीदी

चंदन कुमार ने अधिकारियों को बताया कि उसे रांची के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलने के कारण राउरकेला में रुकना पड़ा। हालांकि, उसने इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने का कोई वैध जवाब नहीं दिया। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश चंद्र साहा ने बताया कि चंदन कुमार ने आगरा में 51 किलो चांदी खरीदी थी और इसके कुछ बिल पेश किए, लेकिन इन बिलों में कई गड़बड़ियां पाई गईं। इसके अलावा, उसने राउरकेला में 10 किलो और चांदी खरीदी, लेकिन इसके लिए कोई बिल नहीं दिखाया।

चांदी चोरी की है या वैध?

साहा ने यह भी कहा कि प्रस्तुत दस्तावेजों में कई खामियां हैं, जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह चांदी चोरी की है या वैध तरीके से खरीदी गई है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। जीएसटी विभाग ने चांदी और संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वे यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई गई और इसे किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था।

About SFT-ADMIN

Check Also

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, 14 साल बाद टूटा ये शानदार कीर्तिमान।

Joe Root vs Sachin Tendulkar in Test: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट तो जैसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *