Breaking News

क्रिसमस के दिन गोवा में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी।

पर्यटन के लिए भारत के प्रसिद्ध राज्य गोवा हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट के पास में पर्यटकों की एक नाव समुद्र में पलट गई है। इस घटना के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि गोवा के समुद्र में नाव पलटने की इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम  20 लोगों को बचाया गया है।

 

54 साल के शख्स की मौत

पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव पलटने की इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई है वह 54 साल का था। जिन 20 लोगों को बचाया गया उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि नाव पर दो को छोड़कर सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नाव समुद्र तट से लगभग 60 मीटर की दूरी पर पलट गई थी। इस कारण सभी यात्री समुद्र में गिर गए। सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी- दृष्टि मरीन के 18 रक्षक यात्रियों की सहायता के लिए पहुंचे और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए। जो लोग गंभीर पाए गए उन्हें एम्बुलेंस में ले जाया गया। 20 यात्रियों में से 6 और 7 साल के दो बच्चों और 25 व 55 साल की दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पर्यटकों के लिए अहम राज्य है गोवा

पुलिस के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कैलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में नाव पलटने की घटना बुधवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब हुई है। आपको बता दें कि भारत का गोवा राज्य पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। क्रिसमस और नए साल के दौरान बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से यहां जश्न मनाने पहुंचते हैं।

About SFT-ADMIN

Check Also

गिल की धमाकेदार 269 रन की पारी, आकाशदीप की आग उगलती गेंदबाज़ी, जडेजा और सुंदर का भी बेहतरीन खेल — जानिए दूसरे दिन का पूरा हाल।

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *