Breaking News

लखनऊ में कंबल बांटकर लोगों को ठंड से राहत: भारतीय विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य – लखनऊ न्यूज़।

 

ठंड में भारतीय विकास समिति ने कंबल बांटकर लोगों की मदद की। समिति ने राजाजीपुरम की मालिनी बस्ती में 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इससे उनके चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।

कंबल पाकर राहत मिली

समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया कि संस्था जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामपाल शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, महामंत्री सलमान हैदर रिज़वी, रेखा मिश्रा, संतोष बाजपेई, अमान खान, अरुण कुमार प्रजापति और रिक्की कन्नौजिया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

About SFT-ADMIN

Check Also

रिटायर्ड कर्नल पर हमला करने वाले 5 गिरफ्तार, हरियाणा में बीयर की बोतलों से की मारपीट

गुरुग्राम में एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें सेना के रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव (50) पर बीयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *