Breaking News

बिहार सीएम की बक्सर में प्रगति यात्रा: यातायात अलर्ट, शाम 4 बजे तक यूपी सीमा से बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित – Ballia News

 

बिहार सीएम की बक्सर में प्रगति यात्रा।

बिहार के मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के मद्देनजर बक्सर जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। 15 फरवरी 2025 को होने वाली इस यात्रा के दौरान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े बलिया, मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर की तरफ से बक्सर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 

प्रशासन ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बलिया पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे भरौली से बक्सर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यह प्रतिबंध मुख्यमंत्री की यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों के तहत लगाया गया है।

यह कदम मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

About SFT-ADMIN

Check Also

LPG को लेकर सरकार अलर्ट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच उत्पादन 10% बढ़ाने का फैसला

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के बीच Narendra Modi की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *