Breaking News

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे श्रीलंका के शीर्ष 5 मंत्री, बारिश में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे, जहां बारिश के बावजूद टॉप-5 मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे हैं। उन्होंने बैंकाक में बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।

 

10 क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका बढ़ाएंगे सहयोग

बैठक के बाद भारत और श्रीलंका द्वारा लगभग 10 क्षेत्रों को लेकर सहमति व्यक्त किये जाने की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यह द्वीपीय देश आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। तीन साल पहले श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने उसे 4.

5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारे पास ‘साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने’ के संयुक्त दृष्टिकोण पर हुई प्रगति की समीक्षा करने और हमारे साझा उद्देश्यों को साकार करने के लिए आगे मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर होगा।’’ संयुक्त दृष्टिकोण को तीन महीने पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति की नयी दिल्ली यात्रा के दौरान अपनाया गया था।

श्रीलंका के इन 5 मंत्रियों ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर किया रिसीव

श्रीलंका में तेज बारिश के बावजूद उनके विशेष स्वागत में 5 शीर्ष मंत्रियों ने रात 9 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचकर प्रधानमंतरी नरेंद्र मोदी को रिसीव किया। पीएम मोदी का स्वागत करने वाले श्रीलंकाई मंत्रियों में विजिता हेराथ, श्रीलंका के विदेश मामले, विदेशी रोजगार और पर्यटन मंत्री,  (डॉ.) नलिंदा जयतिसा, स्वास्थ्य और मास मीडिया मंत्री और मुख्य सरकारी सचेतक, डॉ.) अनिल जयंता, श्रम मंत्री और आर्थिक विकास उप मंत्री, रामलिंगम चंद्रशेखर, मत्स्य पालन, जलीय और महासागर संसाधन मंत्री, सरोजा सावित्री पॉलराज, महिला और बाल मामलों की मंत्री और (डॉ.) क्रिसंथा अबेसेना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शामिल रहे।

About SFT-ADMIN

Check Also

मौसम विभाग ने दी चेतावनी: दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार में जल्द बढ़ेगी ठंड, शीतलहर कब से शुरू होगी?

उत्तर भारत से मानसून की समाप्ति के बाद अब गुलाबी ठंड होने लगी है. दिल्ली-एनसीआर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *