Breaking News

अम्बेडकरनगर रोडवेज को मिलीं 27 नई महिला कंडक्टर: सोमवार को 17 और मंगलवार को 10 महिलाओं का हुआ चयन, नियुक्ति के बाद मिलेगा प्रशिक्षण।

 

अकबरपुर डिपो में रोडवेज बसों के संचालन के लिए 27 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती की गई है। परिवहन निगम ने दो दिनों में इन सभी का चयन किया है। सोमवार को 17 और मंगलवार को 10 महिलाओं का चयन किया गया।

 

अकबरपुर डिपो में परिचालकों की कमी से बस संचालन में परेशानी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए परिवहन निगम ने महिलाओं से संविदा परिचालक के पद के लिए आवेदन मांगे थे। आठ अप्रैल को अयोध्या क्षेत्र में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें जिले से आई महिलाओं में से तय मानकों पर खरी उतरने वाली 27 महिलाओं का चयन किया गया।

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव के अनुसार, चयनित महिला परिचालकों को पहले नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे डिपो में परिचालकों की कमी दूर होगी।

About SFT-ADMIN

Check Also

मोदी सरकार ने एक और पाकिस्तानी अधिकारी को देश छोड़ने का निर्देश दिया, 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम।

भारत सरकार ने एक और पाकिस्तानी अधिकारी पर कार्रवाई की है और उसे देश छोड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *