Breaking News

प्रयागराज में सावन के अंतिम सोमवार की बारिश ने किया मौसम सुहाना, लेकिन बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें

 

प्रयागराज में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई।

प्रयागराज में सावन के आखिरी सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। इसके साथ ही हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिलने के साथ ही ठंड का अहसास भी होने लगा है। इसके पहले रविवार को भी लगातार लगभग पूरे दिन बारिश होती रही। दूसरी

.

सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार को प्रयागराज में सुबह साढ़े पांच बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों के किनारे जल जमाव की स्थिति बनने लगी। ऐसे में सड़क से गुजरने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण शहर के कई स्कूलों में रेनीडे घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से हो रही बारिश को शिव भक्त शुभ मान रहे हैं। बारिश के बाद भी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।

26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान प्रयागराज में दो दिनों से हो रही बारिश के बीच सोमवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण सोमवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों तक प्रयागराज में इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।

About SFT-ADMIN

Check Also

सड़क की खुदाई से बिगड़ी वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था, PWD ठेकेदार पर दर्ज हुई FIR

वाराणसी में पांडेयपुर से सारनाथ जाने वाले प्रमुख मार्ग पर अचानक सड़क की खुदाई किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *