
दुदही, कुशीनगर
विकास खंड दुदही के ग्राम पंचायत मठिया माफी में स्व. सुरेश नारायण श्रीवास्तव की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के निर्धन और असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर के भाजपा विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने गरीबों में कंबल वितरण करने के उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया और कहा कि गरीबो और असहाय की मदद करना पुनीत कार्य है। स्व. श्रीवास्तव के पुण्य कर्मो का फल है कि आज उनके न रहने के बाद भी उनके पुत्र प्रदीप लाल श्रीवास्तव पत्रकार अपने पुत्रवत धर्म का निर्वहन कर उनके कृति को आगे बढ़ा रहे है। इनसे समाज के अन्य लोगों को भी सिख लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजमणि त्रिपाठी ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम सभी के लिए अनुकरणीय है। अध्यक्षता प्रधान विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंजेश भारती, संजय श्रीवास्तव, पत्रकार कृष्णनंदन प्रसाद, तारकेश्वर गुप्ता, कामाख्या नारायण मिश्रा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील गौड़, बृज किशोर यति, राधेश्याम शास्त्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गायक अजय गिरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जबकि आयोजक प्रदीप लाल श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।
Check Also
गोद में लाचार बेटी, सामने डीएम कार्यालय और बेबस सिस्टम — कुशीनगर की तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी
कुशीनगर ब्यूरो यह तस्वीर किसी भावनात्मक कहानी का दृश्य नहीं, बल्कि कुशीनगर में ज़मीन पर …
Super Fast Times