Breaking News

बलरामपुर में 48 घंटे से बिजली संकट जारी: नाराज लोगों ने रात 11 बजे किया चक्का जाम, तीन हृदय रोगियों को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

बलरामपुर जिले में बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बुधवार रात 11 बजे टेढ़ी मोहल्ले के लोगों ने भगवतीगंज फीडर के पास धरना देकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे।

 

नगर क्षेत्र के सभासद मनीष तिवारी ने बताया कि पिछले 48 घंटे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली न होने से तीन हार्ट पेशेंट की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क की कोशिश की गई। अधिकारियों ने हर बार आधे घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने नगर कोतवाली में विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। टेढ़ी मोहल्ले के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति अनियमित है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

About SFT-ADMIN

Check Also

रिटायर्ड कर्नल पर हमला करने वाले 5 गिरफ्तार, हरियाणा में बीयर की बोतलों से की मारपीट

गुरुग्राम में एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें सेना के रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव (50) पर बीयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *