Breaking News

सिनेमाघरों में इस फ्राइडे फिल्मों की बाढ़, ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक बड़ी टक्कर

13 फरवरी को सिनेमाघरों में फिल्मों का बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। वैलेंटाइन वीक के बीच इस शुक्रवार बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की कई फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा—हर जॉनर की फिल्म दर्शकों के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कौन-कौन सी फिल्में दस्तक दे रही हैं।


‘ओ रोमियो’

शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह एक डार्क और इंटेंस लव स्टोरी बताई जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। वैलेंटाइन वीक में यह फिल्म रोमांस और ड्रामा का तड़का लगाने वाली है।


‘तू या मैं’

बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी ‘तू या मैं’ एक एडवेंचर रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्यार और सर्वाइवल की कहानी पर आधारित यह फिल्म भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


‘यह दिल आशिकाना’ (री-रिलीज़)

2002 की चर्चित रोमांटिक थ्रिलर ‘यह दिल आशिकाना’ वैलेंटाइन डे वीकेंड के मौके पर दोबारा रिलीज हो रही है। पुरानी यादों को ताजा करने के लिए यह फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है।


‘वुथरिंग हाइट्स’

हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा ‘वुथरिंग हाइट्स’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है। फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलोर्डी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन एमरॉल्ड फेनेल ने किया है। रोमांस पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म खास मानी जा रही है।


‘पुन्हा एकदा साडे मडे तीन’ (मराठी)

मराठी कॉमेडी-ड्रामा ‘पुन्हा एकदा साडे मडे तीन’ भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। अंकुश चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अशोक सराफ, मकरंद अनसपुरे, भरत जाधव और सिद्धार्थ जाधव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


‘स्वीटी नॉटी क्रेज़ी’

तमिल-तेलुगु एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी ‘स्वीटी नॉटी क्रेज़ी’ भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। कॉलेज लाइफ और मॉडर्न रिश्तों पर आधारित इस फिल्म में त्रिगुन ए, श्रीजिता घोष और इनिया नजर आएंगे।


‘ए ब्यूटीफुल ब्रेकअप’

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘ए ब्यूटीफुल ब्रेकअप’ एक कपल की कहानी है, जो आखिरी बार साथ वक्त बिताने के दौरान रहस्यमयी घटनाओं का सामना करता है। रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण लिए यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।


वैलेंटाइन वीक के मौके पर रोमांटिक फिल्मों की भरमार है। अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर किसका जलवा चलता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने लुटाया प्यार, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना 50वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने उन्हें सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *