Breaking News

होली पर यात्रियों को तोहफा, Northern Railway ने लखनऊ से प्रमुख शहरों के लिए चलाईं 6 विशेष रेलगाड़ियां

होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने लखनऊ होकर विभिन्न राज्यों के लिए छह होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इससे पंजाब, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

फिरोजपुर–दानापुर होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल 2 और 6 मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर और आरा के रास्ते शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में 04615 दानापुर-फिरोजपुर स्पेशल 3 और 7 मार्च को रात 9:10 बजे दानापुर से चलकर सुबह 8:15 बजे लखनऊ और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच लगाए गए हैं।

योगनगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल

04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 2 मार्च को रात 10:20 बजे ऋषिकेश से चलेगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए सुबह 9 बजे आलमनगर और 9:48 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। आगे यह ट्रेन रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल और वर्धमान के रास्ते अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 4 मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन रात 10:25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां उपलब्ध रहेंगी।

सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल

04212 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल 2 मार्च को सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से चलेगी और 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, झांसी, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई के एलटीटी पहुंचेगी।
वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर स्पेशल 3 मार्च को दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे लखनऊ और 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

अन्य ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ अन्य स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ाई है:

  • 03257 दानापुर–आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल – 8 मार्च

  • 03258 आनंदविहार–दानापुर स्पेशल – 9 मार्च

  • 05559 रक्सौल–उधना साप्ताहिक स्पेशल – 7 मार्च

  • 05560 उधना–रक्सौल स्पेशल – 8 मार्च

  • 03309 धनबाद–दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल – 7 से 10 मार्च

  • 03310 दिल्ली–धनबाद द्विसाप्ताहिक स्पेशल – 8 व 11 मार्च

ठहराव में बदलाव

03257 और 03258 दानापुर–आनंदविहार स्पेशल के सूबेदार और गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। दोनों स्टेशनों पर पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन विशेष ट्रेनों से त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

About SFT-ADMIN

Check Also

बारातघर, ओपन जिम और निगम कार्यालय का सौंदर्यीकरण: 55 करोड़ के 15 प्रोजेक्ट्स से मेरठ बदलेगा

मेरठ शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और सौंदर्यीकरण को नई दिशा देने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *