सुपर फास्ट टाइम/दुर्गेश बहादुर यादव ब्लॉक प्रभारी
कुशीनगर सुकरौली
आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को नगर पंचायत सुकरौली स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में आगामी 21 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सकल हिंदू समाज हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गईं।
बैठक के उपरांत सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रचार वाहन को केसरिया ध्वज लहरा कर विधिवत रवाना किया गया। प्रचार वाहन के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही बैठक में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत सुकरौली के व्यापारियों और व्यवसायियों को सम्मेलन का आमंत्रण पत्र वितरित किया गया। व्यापारियों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
आमंत्रण वितरण एवं बैठक में प्रमुख रूप से हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, हिंदू नेता रामबचन सिंह, संजय सिंह उर्फ मुन्ना, ज्ञान विक्रम सिंह, विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया, अरुण जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, निलेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, श्री भागवत चौहान, मुन्ना पांडे, मुंशी सिंह, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, युवा नेता रविश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित होने वाला सकल हिंदू समाज हिन्दू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा। सभी से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल होगा तथा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश
Check Also
गोद में लाचार बेटी, सामने डीएम कार्यालय और बेबस सिस्टम — कुशीनगर की तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी
कुशीनगर ब्यूरो यह तस्वीर किसी भावनात्मक कहानी का दृश्य नहीं, बल्कि कुशीनगर में ज़मीन पर …
Super Fast Times