Breaking News

नेबुआ नौरंगिया में मिशन शक्ति 5 अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा व कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई”

ब्यूरो कुशीनगर
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में थाना नेबुआ नौरंगिया की टीम ने #मिशनशक्ति 5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं और बालिकाओं को अवगत कराना था।

टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाए गए।

इस पहल के माध्यम से पुलिस ने समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान के संदेश को और मजबूत करने का प्रयास किया।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

गोद में लाचार बेटी, सामने डीएम कार्यालय और बेबस सिस्टम — कुशीनगर की तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी

कुशीनगर ब्यूरो यह तस्वीर किसी भावनात्मक कहानी का दृश्य नहीं, बल्कि कुशीनगर में ज़मीन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *