*नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नीलकण्ठ मैदान में किया वृक्षारोपण*
सुपर फास्ट टाइम्स/अनुराग मिश्रा तहसील संवाददाता
गोलागोकर्णनाथ खीरी।छोटीकाशी गोला में वृक्षारोपण महाअभियान के निमित्त नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शहर कोतवाल रमेश चंद्र पाण्डेय के साथ नीलकण्ठ मैदान में वृक्षारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि,” *मानवजीवन के कल्याण के लिए हमें कमसे कम 10 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए।*
इस अवसर पर एस आई संदीप वर्मा, रविन्द्र कटियार,मोहित गिरि, मोहित अवस्थी, विमलेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा,गौरव ज्ञान त्रिपाठी, विजय मिश्रा, काके सहगल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Super Fast Times
