*थाना फरधान पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*सुपर फास्ट टाइम्स/शाबान सिद्दीकी तहसील संवाददाता*
फरधान खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 02 जनवरी 2024 को थाना फरधान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 04/2024 धारा 2(बी)(i)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वाछिंत अभियुक्त अजय पुत्र सतीश नि0ग्रा0 सासिया कालोनी, देवकली थाना फरधान जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय लखीमपुर खीरी भेजा गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार तिवारी,का0 अतुल त्रिपाठी, का0 सतपाल सिंह, का0 गोविन्द कुमार, का0 रिंकूपाल थाना फरधान जनपद खीरी शामिल रहे।
Super Fast Times
