Breaking News

सिद्धार्थनगर में बढ़ाई गई सतर्कता: त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने शुरू किया विशेष चेकिंग अभियान, संवेदनशील इलाकों पर रखी जा रही कड़ी नजर।

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष इस अभियान में शामिल हैं।

पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रख रही हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही ढाबा, होटल और वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस अधिकारी पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद भी कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखना है।

About SFT-ADMIN

Check Also

नोएडा के डूब क्षेत्र में स्थित फार्म हाउसों को प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि खेती के लिए जमीन की खरीद-बिक्री की जा सकती है, लेकिन पक्के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह तस्वीर यमुना नदी में आई बाढ़ के समय की है। यमुना के डूब क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *