Breaking News

हिंद महासागर की सुरक्षा और निगरानी को बढ़ावा देते हुए नौसेना का IFC अब INS अरावली के नाम से परिचालित होगा।

भारतीय नौसेना ने गुड़गांव स्थित आईएफसी-आईओआर सेंटर को अब नेवल स्टेशन आईएनएस अरावली नाम देने का फैसला किया है। इस नेवल स्टेशन को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में कमीशन किया जाएगा।

हिंद महासागर की निगरानी का अहम केंद्र

नौसेना का इंफोर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशियन रीजन (आईएफसी) वॉर-रूम की तरह कार्य करता है। यहां से पूरे हिंद महासागर पर नजर रखी जाती है। इसके लिए भारतीय नौसेना के सभी युद्धपोत, पनडुब्बियां और समुद्री-तटीय रडार स्टेशन जुड़े रहते हैं। साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन से भी इस केंद्र को समर्थन मिलता है।

सुरक्षा और सहयोग की दिशा में कदम

आईएनएस अरावली, सूचना और संचार नेटवर्क का अहम हिस्सा होगा, जो भारत और भारतीय नौसेना की कमान, नियंत्रण और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस ढांचे को मजबूती देगा। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाना है।

समुद्री अपराधों पर कड़ी नजर

आईएफसी पायरेसी, हाईजैकिंग, तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और मानव तस्करी जैसे समुद्री अपराधों पर नजर रखता है। इस दौरान यह मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करता है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग

आईएफसी लगभग दो दर्जन देशों की नौसेनाओं और संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करता है। इसके अलावा करीब 50 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ यह केंद्र 24×7 जुड़ा रहता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

“बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की काम की प्रगति”

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *