यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 शहरों में भारी बारिश हो सकती है। 20 शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। इन शहरों में गरज-चमक के साथ गोले भी गिर सकते हैं। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
शुक्रवार सुबह से 30 शहरों में घना कोहरा छाया है। गोरखपुर में विजिबिलिटी 40 मीटर रह गई है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 7.4°C दर्ज हुआ।
गोरखपुर में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 40 मीटर रह गई है।
पश्चिम विक्षोभ के असर से बदल रहा मौसम मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। 48 घंटे में यूपी के दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने की आशंका नहीं है।
मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 8 राज्यों में ओला-बारिश का अलर्ट
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी।
Super Fast Times
