प्रयागराज जंक्शन पर बना यात्री आश्रय स्थल।
महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए कलर कोडिंग का काम पूरा कर लिया। कौन से आश्रय स्थल में किस रूट के श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यात्री आश्रय स्थल के कलर, टिकट के कलर और रूट आदि को रेलवे ने फाइनल कर दिया है।
.
प्रयागराज जंक्शन पर कलर कोडिंग आधारित यात्री आश्रय
लाल आश्रय (गेट 1) : लखनऊ और वाराणसी की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
नीला आश्रय (गेट 2 ): पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) की ओर यात्रा करने वालों के लिए।
पीला आश्रय (गेट 3) : मानिकपुर, सतना और झांसी रूट के लिए।
हरा आश्रय (गेट 4) : कानपुर की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
सभी दिशाओं के आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग आश्रय स्थल की व्यवस्था रहेगी।
नैनी रेलवे स्टेशन की कलर कोडिंग व्यवस्था
हरा आश्रय (गेट 1) – कानपुर की ओर।
नीला आश्रय (गेट 1 ) – मानिकपुर-झांसी
लाल आश्रय (गेट 1)- मानिकपुर-सतना
पीला आश्रय (गेट 3 व 4) – मुगलसराय की ओर यात्रा करने के लिए।
प्रयागराज छिवकी पर कलर कोडिंग
लाल आश्रय(गेट 1ए ) – मानिकपुर,सतना,झांसी
हरा आश्रय (गेट 1बी ) -मुगलसराय।
Super Fast Times
