Breaking News

खिताब की दौड़ में टीम इंडिया सबसे आगे, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये तीन टीमें देंगी कड़ी चुनौती

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है और इस बार टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस विश्व कप में मैदान के बाहर की घटनाएं भी चर्चा में हैं। बावजूद इसके, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

भारतीय टीम का संतुलन, गहराई और हालिया फॉर्म उसे बाकी टीमों से आगे खड़ा करता है। हालांकि कुछ टीमें ऐसी हैं, जो भारत की राह मुश्किल बना सकती हैं।


पाकिस्तान: नाम बड़ा, प्रदर्शन कमजोर

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है, लेकिन इस बार हालात अलग नजर आ रहे हैं। मौजूदा फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखें तो पाकिस्तान की टीम भारत के सामने उतनी मजबूत नहीं दिखती। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान को 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए भी संघर्ष करना पड़ा।


ऑस्ट्रेलिया: स्टार गेंदबाजों की कमी बनी चिंता

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार कुछ कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। गेंदबाजी का जिम्मा बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्लेट और नाथन एलिस पर है।

हालांकि बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। भारतीय पिचों पर स्पिनर एडम जम्पा और मैट कुहनेमन अहम भूमिका निभा सकते हैं।


दक्षिण अफ्रीका: गेंदबाजी में भारत को टक्कर

दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप की सबसे संतुलित टीमों में से एक मानी जा रही है। भारत के बाद अगर किसी के पास सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण है, तो वह साउथ अफ्रीका है।

कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसेन और केशव महाराज जैसे गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रियान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती देते हैं।


न्यूजीलैंड: अनुभव बन सकता है हथियार

न्यूजीलैंड पिछले एक महीने से भारत दौरे पर है, जिससे उसे भारतीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव मिल चुका है। फिन एलेन ने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में शानदार बल्लेबाजी की थी। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल भी अच्छी लय में हैं।

गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी और कप्तान मिचेल सेंटनर का अनुभव कीवी टीम को खतरनाक बनाता है।


श्रीलंका: घरेलू हालात का मिलेगा फायदा

श्रीलंका अपने घर में खेलते हुए किसी भी टीम को चौंका सकता है। टीम के पास वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा और दुनिथ वेलालागे जैसे शानदार स्पिनर हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में मथीषा पथिराना और दुष्मंता चामीरा विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।

घरेलू परिस्थितियों और दर्शकों के समर्थन के साथ श्रीलंका इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर सकता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जयसूर्या इस टीम से खेलेंगे, स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएसए स्क्वॉड का एलान हो गया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *