Breaking News

संस्कृत विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल करेंगी सम्मानित — 36 मेधावियों को मिलेंगे 58 स्वर्ण पदक, अंकित को अकेले 8

संम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज दोपहर 3 बजे 43वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल 36 मेधावियों को कुल 58 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस दौरान मेधावी छात्र अंकित प्रकाश सिंह को निम्बार्कवेदांत आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के कारण 8 पदक मिलेंगे।

22 विभागों में 58 स्वर्ण पदक

कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा के अनुसार, इस बार 22 विभागों में कुल 58 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। इसमें 7 छात्राओं और 29 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए एक दिन पहले पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। मुख्य भवन में गोल्ड मेडल प्राप्त छात्रों को पदक देने और लौटने के क्रम का प्रशिक्षण दिया गया।

कुल 11,477 उपाधियां प्रदान की जाएंगी

कुलपति ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय में शास्त्री से लेकर वाचस्पति तक 11,477 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें 15 पीएचडी और 1 वाचस्पति (डी-लिट) उपाधि शामिल है। कुल छात्रों की संख्या 8,301 और छात्राओं की संख्या 3,176 है।

दीक्षांत से पहले भारतीय खेलों का आयोजन

दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले विश्वविद्यालय के मैदान में भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। इसमें सतोलिया, रास्सा कसी और बुद्धियोग खेल शामिल थे। विश्वविद्यालय के आचार्य गण और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। क्रीड़ा के संयोजक व्याकरण विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रधान शोधकर्ता, भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र डॉ. ज्ञानेंद्र साप कोटा और सह संयोजक वेद विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा रहे।

About SFT-ADMIN

Check Also

“बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की काम की प्रगति”

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *