नेपाल से जल लाने वाला रथ आज पहुंचेगा गोरखनाथ मंदिर
– प्रभु श्रीराम के महल में प्रवेश को लेकर लोग उत्साहित
मुख्य संवाददाता(शाश्वत राम तिवारी)
गोरखपुर।सुपर फास्ट टाइम्स
भगवान श्रीराम के जलाभिषेक के लिए नेपाल की नदियों का जल अयोध्या लाया जाया जा रहा है। इसके शुक्रवार की देर रात गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। शहर पहुंचने पर जल रथ का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि जल रथ गोरखपुर की सीमा से करीब 100 किमी दूर है। उन्होंने बताया कि सुबह गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जल रथ को अयोध्या के लिए रवाना कराया जाएग। इस रथ पर रखे कलशों में नेपाल के बागमती, नारायणी, गंगा सागर, दूधमति, काली, गंडकी, कोशी, कमला आदि नदियों का जल है। 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूजन विधि में इसी जल का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या से भगवान राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही राम भक्तों की आस्था और विश्वास देखते ही बन रहा है। भगवान राम के ससुराल जनकपुर यानी नेपाल के लोग अपने दामाद के महल में प्रवेश को लेकर आतुर हैं।
Super Fast Times
