Breaking News

प्रवासी भारतीय मदद समूह के निःस्वार्थ पहल पर सऊदी में देहांत कर गए स्वर्गीय जितेंद्र यादव का नश्वर शरीर पहुचा घर

कुशीनगर। गौरतलब हो कि रोजी रोटी की तलाश में विदेश गये हुए जितेंद्र यादव की मृत्यु हो गई थी जिनका नश्वर शरीर प्रवासी भारतीय मदद समूह के प्रयासो के बाद अब वापस घर आया है।
बताते चले कि मृतक जितेंद्र यादव ग्राम/पोस्ट-अमवा दीगर, थाना- बर्वापट्टी, जनपद- कुशीनगर निवासी का विगत दिनों सऊदी अरब के जिद्दाह में दुर्घटना हो जाने से दुर्भाग्यवश उनकी मृत्य हो गई थी। उक्त मामले के संबंध में परिवार के लोगो ने प्रवासी भारतीय मदद समूह के संस्थापक अरविंद कुमार सागर को अवगत कराते हुए नश्वर शरीर की वापसी हेतु मदद मांगी जिसके बाद अरविंद कुमार सागर ने अपने संस्था के छोटेलाल यादव ,जे०डी० अंसारी व रितेश कुशवाहा को नश्वर शरीर वापसी हेतु जरूरी कागजातों को जुटाकर इस मामले पर समूह के पहल की बात कही। सभी जरूरी कागजातों के साथ प्रवासी भारतीय मदद समूह ने निःस्वार्थ भारतीय राजदूतावास व भारतीय विदेश मंत्रालय को इस मामले से अवगत कराया। तत्पश्चात भारतीय विदेश मंत्रालय व भारतीय राजदूतावास ने इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नश्वर शरीर वापसी हेतु पहल की जिसके बाद बृहस्पतिवार को नश्वर शरीर मृतक के घर पहुचा। शव पहुंचते ही गॉव में जहाँ मातम छा गया वहीं परिवार वालों कर रो रोकर बुरा हाल है।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

गोद में लाचार बेटी, सामने डीएम कार्यालय और बेबस सिस्टम — कुशीनगर की तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी

कुशीनगर ब्यूरो यह तस्वीर किसी भावनात्मक कहानी का दृश्य नहीं, बल्कि कुशीनगर में ज़मीन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *