Breaking News

नोएडा के शिवालयों में गूंजे बम भोले के जयकारे: श्रद्धालु लंबी कतारों में कर रहे जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Noida (Gautam Buddha Nagar) News

 

ये चित्र नोएडा के प्राचीन शिव मंदिर का है। यहां सुबह से भक्तों की भारी भीड़ दिखी।

महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर भक्तों की सुबह से भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी रही। सेक्टर और ग्रामीण इलाकों में शिव मंदिरों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

.

महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवक और बुजुर्ग हर कोई भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करता दिखा। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं भक्त जल, दूध, दही , घी शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

मंदिर के बाहर तैनात पुलिस की पिकेट

नोएडा में सेक्टर-2 लाल मंदिर और सर्फाबाद प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। तड़के 4:00 बजे से ही शिव भक्तों का ताता मंदिर में लग गया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया।

इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। यहां भक्त लाइन में आए इसलिए बेरिकेड भी लगा दी गई थी। इसके अलावा मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी।

जलाभिषेक के लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु

मंदिरों में सुबह से कीर्तन सिद्ध पीठ साई शनि मंदिर के महंत ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव के पूजन का सबसे बड़ा पर्व है। यह फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

छालेरा गांव सेक्टर-44 में प्राचीन शिव मंदिर और बाबा बालक नाथ आश्रम है। यहां महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।

मंदिर के बाहर प्रसाद की लगी दुकान

नोएडा के अन्य मंदिरों में भी लगा ताता नोएडा में भूढ़ा महादेव, मोरना और निठारी के शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूसरी ओर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के मंदिरों पर फोर्स तैनात किया गया है।

पुलिसकर्मी बुजुर्गों और महिलाओं की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, सेक्टर-49 शिव पार्वती मंदिर, सलारपुर मंदिर के अलावा अन्य मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।

ग्रेटरनोएडा स्थित मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम को देखते डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी

पुलिस ने किया चाकचौबंद इंतजाम पुलिस ने नोएडा के सभी शिवालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। गेट से लेकर अंदर तक श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा किया गया। इसके बाद बारी बारी से लोगों ने भगवान भोले नाथ की पूजा की। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस लगातार मंदिरों के बाहर पेट्रोलिंग की जा रही है।

About SFT-ADMIN

Check Also

गिल की धमाकेदार 269 रन की पारी, आकाशदीप की आग उगलती गेंदबाज़ी, जडेजा और सुंदर का भी बेहतरीन खेल — जानिए दूसरे दिन का पूरा हाल।

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *