Breaking News

रक्षाबंधन के मौके पर 12 अगस्त तक महिला यात्री और एक परिजन कर सकेंगे रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

बदायूं में रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज का स्पेशल बस संचालन आज सुबह छह बजे से शुरू हो गया है। यह विशेष सेवा 12 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि में निगम के संविदा ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू की गई है। निर्धारित किलोमीटर पूरा करने वाले चालक और परिचालकों को मानदेय से अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 

एआरएम राजेश पाठक ने रक्षाबंधन पर्व के लिए बसों के संचालन की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली थी। दिल्ली रूट पर संचालित 60 बसें लोकल में चक्कर लगाने के बाद फिर दिल्ली जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। निगम के अधिकारियों का दावा है कि रक्षाबंधन पर्व पर निगम और अनुबंधित कुल 172 बसें ऑन रूट रहेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाइयों के घर जाने वाली बहनों के लिए विशेष सुविधा दी है। आठ अगस्त की मध्य रात्रि से लेकर 10 अगस्त की मध्य रात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस बार महिला यात्री के साथ एक सहवर्ती सदस्य भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। सहवर्ती में महिला यात्री के पति, बेटा, पिता या भाई शामिल हो सकते हैं।

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर जिस रूट के लिए अधिक यात्री होंगे, उधर बसें तुरंत भेजी जाएंगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्पेशल संचालन आज से शुरू हो गया है।

About SFT-ADMIN

Check Also

मोतियाबिंद की जांच ने खोली डायबिटीज की पोल: एलएलआर अस्पताल में हर दिन 20+ मरीज सामने आ रहे – कानपुर न्यूज़

कानपुर के एलएलआर अस्पताल का नेत्र रोग विभाग मोतियाबिंद की जांच के दौरान लोगों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *