Breaking News

CBI ने एक और बड़ी सफलता हासिल की; फरार भगोड़ा जगदीश पुनेठा को UAE से भारत वापस लाया गया।

 

देश छोड़कर विदेश भागे भगोड़े अपराधियों को पकड़ने में एक बार फिर एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे भगोड़े जगदीश पुनेठा को भारत वापस लाने में सफल रही है. पुनेठा को गुरुवार को इंटरपोल चैनल्स और UAE के अधिकारियों की मदद से पकड़कर वापस भारत लाया गया.

बता दें कि जगदीश पुनेठा के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में पिथौरागढ़ थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी पुनेठा UAE भाग गया था. उत्तराखंड पुलिस की रिक्वेस्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 मई 2025 को इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया था.

CBI और UAE के अधिकारियों ने मिलकर किया काम
रेड नोटिस जारी होने के बाद से CBI लगातार UAE के अधिकारियों के संपर्क में बनी रही और उनके साथ मिलकर पुनेठा को ट्रैक किया गया. UAE की पुलिस ने जगदीश पुनेठा को पकड़ा और फिर CBI ने उसे भारत लाने की पूरी प्रक्रिया को कोऑर्डिनेट किया. बता दें कि उत्तराखंड पुलिस की एक टीम भी UAE गई और 13 नवंबर को उसे लेकर दिल्ली पहुंची.

क्या होता है रेड नोटिस और कैसे काम करता है 
रेड नोटिस इंटरपोल का एक इंटरनेशनल अलर्ट होता है, जिसे दुनिया भर की पुलिस एजेंसियों को भेजा जाता है. किसी भी देश में छिपे अपराधी को पकड़ने में ये नोटिस बड़ी मदद करता है. भारत में CBI इंटरपोल की नेशनल एजेंसी है और BHARATPOL सिस्टम के जरिए पूरे देश की एजेंसियों को इंटरपोल से जुड़ी सूचनाएं भेजती है. CBI और इंटरपोल के तालमेल से पिछले कुछ सालों में 150 से ज्यादा भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है. इसी कड़ी में जगदीश पुनेठा को वापस भारत आना केंद्रीय एजेंसी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

About SFT-ADMIN

Check Also

अमरनाथ यात्रा 2026 पर जाने का बना रहे हैं प्लान? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Amarnath Yatra हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है। बाबा बर्फानी के दर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *