Breaking News

Royal Challengers Bengaluru के सामने 167 रन का लक्ष्य, मुश्किल हालात में तिलक-नमन ने बचाई Mumbai Indians की लाज

Indian Premier League 2026 के 54वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी Mumbai Indians की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी।

मुंबई की शुरुआत भी खराब रही और आखिरी ओवरों में टीम रन गति बनाए रखने में भी नाकाम रही। अंतिम 15 गेंदों में मुंबई के बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई।

टीम के लिए सबसे अहम साझेदारी Tilak Varma और Naman Dhir के बीच हुई। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जोड़े और पारी को संभाला।

तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके अलावा मुंबई के बाकी बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। रयान रिकल्टन 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि Rohit Sharma ने 22 रन बनाए। विल जैक्स ने 10, राज बावा ने 16 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 5 रन बनाए। Suryakumar Yadav खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 28 रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के बाद तिलक और नमन ने पारी को संभालते हुए स्कोर 110 रन तक पहुंचाया। लेकिन नमन धीर के आउट होते ही टीम की पारी फिर लड़खड़ा गई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।

रायपुर में करीब 10 साल बाद IPL मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले यहां 2016 में मैच आयोजित हुए थे। यह मैदान RCB का दूसरा होम ग्राउंड माना जा रहा है। अब देखना होगा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

About SFT-ADMIN

Check Also

DPL 2026: कप्तान सार्थक रंजन ने खेली विस्फोटक पारी, 64 रन बनाकर टीम को दिलाई मजबूत शुरुआत

Sarthak Ranjan DPL 2026 Team: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *