Breaking News

सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका, टी20 कप्तानी गई; चयनकर्ताओं के अगले कदम पर टिकी निगाहें


नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम को विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है और उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के अगले टी20 सीजन से पहले चयन समिति, टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मिलकर नए कप्तान के नाम पर विचार कर रहे हैं। इसी बीच यह भी चर्चा है कि सूर्यकुमार यादव का टीम में स्थान भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई, कोच और चयनकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि टीम को अब नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Suryakumar Yadav ने रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम की कमान संभाली थी और उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। इसके बावजूद हाल के समय में उनके प्रदर्शन और फॉर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार खराब फॉर्म भी इस संभावित बदलाव का एक बड़ा कारण हो सकता है। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिससे चयनकर्ताओं के सामने विकल्प तलाशने की स्थिति बन गई।

टीम इंडिया को आगामी टी20 सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरना है, और इसी से पहले नए कप्तान के नाम को लेकर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इस खबर ने भारतीय क्रिकेट में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *