Breaking News

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने बदला पूरा समीकरण, 5 बदलाव के साथ दो खिलाड़ियों का डेब्यू तय

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। पहले टेस्ट में जीत के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने कई बड़े बदलाव किए हैं और इस बार दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है।

लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। दोनों घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में पहुंचे हैं।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि मैट फिशर भी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में हुए बदलाव

  • बेन स्टोक्स की जगह जॉर्डन कॉक्स
  • ओली रॉबिन्सन की जगह सोनी बेकर
  • गस एटकिंसन की जगह जोफ्रा आर्चर
  • जेमी स्मिथ की जगह जेम्स रेव
  • शोएब बशीर की जगह मैट फिशर

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेम्स रेव (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैट फिशर और सोनी बेकर।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *