Breaking News

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती चार दिनों में इसकी कमाई ने कई लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में फिल्म ने चौथे दिन करीब 7.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही चार दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 64.58 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 76.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन फिल्म ने 16.07 करोड़, दूसरे दिन 20.82 करोड़ और तीसरे दिन 19.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस प्रदर्शन के साथ ‘द ओडिसी’ ने ‘जोकर’‘द कंज्यूरिंग 2’‘थॉर: रैग्नारॉक’‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ और ‘जुमांजी’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने जोरदार शुरुआत की है। उत्तर अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म ने 124.5 मिलियन डॉलर का कारोबार किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 139.6 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में फिल्म का वैश्विक कलेक्शन 264.1 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के चार दिनों के भीतर फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई लगभग 2,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह प्रदर्शन नोलन के करियर की सबसे दमदार शुरुआती कमाई में से एक माना जा रहा है।

फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिन्सन, ज़ेंडाया, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, बेनी सफ्दी और चार्लीज़ थेरॉन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

About SFT-ADMIN

Check Also

‘लगान’ और ‘गजनी’ फेम प्रदीप रावत नहीं रहे, 74 की उम्र में निधन से शोक की लहर

Pradeep Rawat Dies: हिंदी, तेलुगू और तमिल सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *