Breaking News

FIH प्रो लीग के यूरोपीय दौर के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को मिली कप्तान की जिम्मेदारी।

भारत ने 12 मई को महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारत 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा। टीम 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

 

अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम शामिल हैं। अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्ड की जिम्मेदारी वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान, नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और महिमा टेटे के कंधों पर होगी। दीपिका, नवनीत, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा फॉरवर्ड होंगी।

स्टैंडबाय सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन पर बोलते हुए कहा कि हमने एक संतुलित टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।

शेड्यूल

  • 14 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – लंदन, दोपहर 3:30 बजे IST
  • 15 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – लंदन, दोपहर 3 बजे IST
  • 17 जून: भारत बनाम अर्जेंटीना – लंदन, रात 8 बजे IST
  • 18 जून: भारत बनाम अर्जेंटीना – लंदन, रात 8 बजे IST
  • 21 जून: भारत बनाम बेल्जियम – एंटवर्प, शाम 4:30 बजे IST
  • 22 जून: भारत बनाम बेल्जियम – एंटवर्प, शाम 4:30 बजे IST
  • 28 जून: भारत बनाम चीन – बर्लिन, शाम 5:30 बजे IST
  • 29 जून: भारत बनाम चीन – बर्लिन, रात 8 बजे IST

About SFT-ADMIN

Check Also

Kinnaur Kailash 2026: दिल्ली से किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारी, Registration, Route और Trekking की डिटेल

Kinnaur Kailash Yatra 2026: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त देश के अलग-अलग शिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *