Breaking News

गंभीर ने पहली टीम मीटिंग में विराट और रोहित का नाम क्यों लिया? जानिए इसकी वजह, जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक।

 

IND vs ENG Test Series :  इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने नए युग की शुरुआत कर दी है. भारतीय टीम इस समय बेकेनहम में अभ्यास में जुटी है, जहां सभी खिलाड़ी इंग्लैंड की चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद यह पहला मौका है जब भारत एक युवा टीम के साथ टेस्ट खेलने उतरने जा रहा है. इस नई जिम्मेदारी के साथ टीम के कोच गौतम गंभीर ने पहली टीम मीटिंग में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जोश और आत्मविश्वास से भर दिया. इस दौरान उन्होंने विराट,रोहित और अश्विन का भी जिक्र किया.

गंभीर ने अपने भावुक और प्रेरणादायक भाषण में कहा कि यह टीम पहली बार अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेलने जा रही है, लेकिन यह कोई चुनौती नहीं बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है. उन्होंने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि देश के लिए खेलना सबसे बड़ी प्रेरणा और गर्व की बात है. इंग्लैंड की यह सीरीज  उन्हें इतिहास रचने का एक मौका दे रही है. उन्होंने टीम के भीतर दिख रहे जुनून और जीत की  भूख की सराहना की और कहा कि हर गेंद, हर सेशन और हर घंटे लड़ाई लड़नी होगी तब हम इंग्लैंड के इस दौरे पर इतिहास रच पाएंगे.

साई सुदर्शन, अर्शदीप और करुण नायर का किया स्वागत,गिल और पंत की जिम्मेदारियां बढ़ीं

इस टेस्ट सीरीज के लिए बहुत से युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. गंभीर ने पहली मीटिंग में नए खिलाड़ियों  का स्वागत गर्मजोशी से किया. उन्होंने साई सुदर्शन के नाम पर सबसे पहले तालियां बजवाई और कहा, “टेस्ट टीम में पहली बार चुना जाना बेहद खास पल होता है. पिछले तीन महीने में साई ने बल्ले से जो प्रदर्शन किया है, वो काबिले तारीफ है.”

इसके बाद गंभीर ने अर्शदीप सिंह का भी स्वागत किया, जिनकी सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. गंभीर ने भरोसा जताते हुए कहा कि अर्शदीप रेड बॉल क्रिकेट में भी कमाल कर सकते हैं.

गंभीर ने करुण नायर की वापसी को भी बहुत खास बताया. उन्होंने कहा, “कमबैक करना कभी भी आसान नहीं होता, लेकिन नायर ने सात साल बाद भी हार नहीं मानी और उनका पिछला साल शानदार रहा है. उनका यह एटीट्यूड पूरी टीम के लिए प्रेरणा है.”

कोच ने शुभमन गिल को कप्तानी मिलने पर बधाई दी और कहा कि भारतीय टीम के कप्तान के रुप में चुने जाना अपने आप में बेहद गर्व की बात है. गंभीर ने ऋषभ पंत को उपकप्तान बनने पर टीम के लीडरशिप ग्रुप में उनका स्वागत किया गया.

टीम इंडिया की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड

कप्तान: शुभमन गिल

उपकप्तान और विकेटकीपर: ऋषभ पंत

अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *