Breaking News

‘धुरंधर 2’ के सेट पर अक्षय खन्ना का डेडिकेशन वायरल, रहमान डकैत लुक पर की बारीक मेहनत

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 के चर्चे इन दिनों हर तरफ हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय खन्ना अपने किरदार ‘रहमान डकैत’ के लुक को परफेक्ट बनाने में जुटे नजर आ रहे हैं।

विग सेट करते दिखे अक्षय खन्ना

वायरल वीडियो में अक्षय खन्ना अपनी हेयर विग को खुद सेट करते और टीम को बारीकी से निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। वह हर एंगल से लुक को नैचुरल बनाने पर जोर देते हैं और बताते हैं कि किस तरह बालों की कटिंग और सेटिंग सही दिखनी चाहिए। उनका यह डेडिकेशन फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है।

फैंस ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनके “डेडिकेशन लेवल” की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि वह अब तक इस दमदार किरदार से बाहर नहीं आ पाए हैं। कई फैंस ने उनकी हेयरस्टाइल को भी खूब पसंद किया है।

फिल्म और स्टारकास्ट

इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि संजय दत्तआर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और तेजी से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रहा है।

अक्षय खन्ना का यह वायरल वीडियो दिखाता है कि पर्दे पर दिखने वाले एक दमदार किरदार के पीछे कितनी मेहनत और डिटेलिंग छिपी होती है।

About SFT-ADMIN

Check Also

‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थमी, 19वें दिन कमाई में पहले भाग से पीछे रही

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *