Breaking News

BJP ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम तय किए गए हैं। इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्री के नाम भी हैं।

 

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने जारी की लिस्ट

चुनाव अधिकारियों की यह लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण की तरफ से जारी की गई है। चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 29 दिसंबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेश अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

मनोहर लाल खट्टर को बिहार की जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट के मुताबिक बिहार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई है। विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ के चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। गुजरात में भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गी है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे।

About SFT-ADMIN

Check Also

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर बढ़ी हलचल, कलाकारों और विपक्षी नेताओं ने जताया समर्थन

नई दिल्ली में प्रस्तावित “चलो संसद” मार्च से पहले जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *