Breaking News

150 से अधिक गरीबों में वितरित किया गया कंबल

150 से अधिक गरीबों में वितरित किया गया कंबल

शीतकालीन व ठंड को देखते हुए सांसद डॉ.रमेश चंद बिंद द्वारा वितरित किया गया यह कंबल

भदोही। शीतलहरी व कडा़के की ठंड के मध्य डीएम गौरांग राठी के पर्यवेक्षण में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा मुसहर, गरीब,वृद्धजनों व असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया जा रहा हैं। रविवार को सांसद डॉ.रमेश चंद बिंद द्वारा विकास खंड डीघ के ग्राम पिलखुना में 150 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री बिंद ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों की सेवा के क्रम में ठंड के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न चौराहों व महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। वहीं सभी नगरीय निकायों में स्थाई तथा अस्थाई रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। जनपद के अन्य तहसीलों में भी वृद्धजनों, गरीबों व असहाय लोगों को कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण कर उनकी सेवा किया जा रहा है। नायब तहसीलदार ज्ञानपुर नितिन सिंह ने बताया कि डीएम के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा वृद्धजनों, असहायों, गरीबों के मध्य कंबल व वस्त्र वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। जिससे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, सांसद प्रतिनिधि विजय बिंद, भारत भूषण सहित जनप्रतिनिधि व गांव के लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

काशी-गंगा थीम पर बनेगा भव्य सदन, प्रधानमंत्री रखेंगे वाराणसी नगर निगम भवन की नींव

Narendra Modi के संभावित वाराणसी दौरे के दौरान Varanasi Nagar Nigam के नए सदन भवन की आधारशिला रखे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *