Breaking News

देवीपाटन मंदिर पहुंचे सीएम योगी: मां शक्तिपीठ में की पूजा, गौशाला में गायों को खिलाया चारा और गुड़ – बलरामपुर न्यूज

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

 

बैठक में आगामी नवरात्रि मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। रात्रि विश्राम के बाद सीएम ने मां शक्तिपीठ की पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। सीएम की यह नियमित दिनचर्या है कि वे बलरामपुर आने पर देवीपाटन मंदिर में पूजा और गौ सेवा अवश्य करते हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

About SFT-ADMIN

Check Also

बरसाना की लट्ठमार होली का रहस्य: क्यों कान्हा को लाठियों से मारती थीं राधा की सखियां?

होली का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है, लेकिन Barsana की लट्ठमार होली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *