Breaking News

शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : डीएम

*शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : डीएम*

सुपर फ़ास्ट टाइम्स

संवाददाता/मोहम्मद अहमद

बाराबंकी। 06 जुलाई, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने को निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन सम्बन्धित विवादों को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 200 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 120 प्रार्थना पत्र,पुलिस विभाग से संबंधित 32 प्रार्थना पत्र,विकास विभाग से संबंधित 18 प्रार्थना पत्र,विद्युत विभाग से संबंधित 09 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से संबंधित 30 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी विजय त्रिवेदी,क्षेत्राधिकारी नवाबगंज,सुमित त्रिपाठी,जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी राजित राम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

होली पर यात्रियों को तोहफा, Northern Railway ने लखनऊ से प्रमुख शहरों के लिए चलाईं 6 विशेष रेलगाड़ियां

होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *